AI Tech Gaming Future Automobile Top 10 Space Innovation Trending How To Reviews Discover

---Advertisement---

ऑफिस में नींद क्यों आती है? हो सकती है इन 4 Vitamins की कमी – कारण, लक्षण और उपाय

Macro Discovery
On: June 27, 2026 3:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

क्या आप ऑफिस में काम करते वक्त नींद या थकान महसूस करते हैं? मीटिंग के दौरान आँखें बंद होने लगती हैं या काम पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है? अगर हाँ, तो आप अकेले नहीं हैं। बहुत से लोग इस तरह की परेशानी का सामना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे का कारण आपके शरीर में कुछ जरूरी Vitamins की कमी हो सकता है| आज हम आपको 4 ऐसे थकान के लिए विटामिन के बारे में बताएंगे, जिनकी कमी से ये समस्या हो सकती है। साथ ही, हम आपको बताएंगे कि इन Vitamins को अपनी Diet में कैसे शामिल करें, ताकि आप पूरे दिन तरोताजा और ऊर्जावान रहें।

1. Vitamin B12 की कमी

Vitamin B12 हमारे शरीर में ऊर्जा बनाने और Nervous system को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह Red blood cells को बनाने में मदद करता है, जो ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाती हैं । अगर Vitamin B12 की कमी हो, तो शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो सकती है, जिससे थकान और नींद की समस्या बढ़ जाती है।

Vitamin B12 की कमी के लक्षण

  • लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना।
  • चक्कर आना या सिर घूमना।
  • काम में ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत ।
  • चिड़चिड़ापन या मूड में बदलाव।

Vitamin B12 के लिए क्या खाएं?

  • दूध, दही, और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स।
  • यीस्ट वाला अनाज खाए |
  • अंडे और मछली (खासकर सैल्मन और टूना)।
  • अगर आप शाकाहारी हैं, तो vitamin b12 supplement लेने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

2. Vitamin D की कमी

Vitamin D, जिसे “Sunshine Vitamin” भी कहा जाता है, ये हड्डियों को मजबूत करने, मूड को बेहतर बनाने में और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने में मदद करता है । यह नींद के चक्र को भी नियंत्रित करता है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आप दिन में सुस्त और थका हुआ महसूस कर सकते हो।

Vitamin D की कमी के लक्षण

  • बार-बार थकान और कमजोरी महसूस होना।
  • मूड स्विंग्स या उदासी रहना।
  • नींद सही से ना आना।
  • Muscles में दर्द रहना।

Vitamin D के लिए क्या खाएं?

  • सुबह 10-15 मिनट सूरज की सीधी रोशनी में समय बिताएं।
  • मशरूम और फैटी फिश (जैसे सैल्मन) खाएं ।
  • रोज जूस पिएं।
  • Vitamin d supplement के लिए डॉक्टर की सलाह लें।

3. Vitamin C की कमी

Vitamin C एक शक्तिशाली Antioxidant है, जो immune system को मजबूत करता है और शरीर में ऊर्जा के Metabolism को बेहतर बनाता है। यह तनाव को कम करने और थकान से लड़ने में भी मदद करता है। Vitamin C की कमी से आप सुस्त और तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं।

Vitamin C की कमी के लक्षण

  • थकान और कमजोरी रहना।
  • त्वचा का रूखापन या बार-बार बीमार पड़ना।
  • तनाव या चिड़चिड़ापन।

Vitamin C के लिए क्या खाएं?

  • संतरा, नींबू, और मौसमी जैसे खट्टे फल खाए।
  • शिमला मिर्च, ब्रोकली, और पालक को खाने के जोड़े।
  • स्ट्रॉबेरी और कीवी का ज्यादा उपयोग करे।

4. Iron की कमी

हालांकि iron एक vitamin नहीं है लेकिन यह शरीर में ऑक्सीजन को मांसपेशियों और दिमाग तक पहुंचाने में मद्दद करता है। iron की कमी से एनीमिया हो सकता है, जो थकान और नींद का प्रमुख कारण है।

Iron की कमी के लक्षण

  • पीली त्वचा या ठंडे हाथ-पैर।
  • सांस लेने में तकलीफ।
  • लगातार थकान और कमजोरी।
  • ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत।

Iron की कमी में क्या खाएं?

  • पालक, मेथी, और अन्य हरी सब्जियां।
  • दाल, चना, और बीन्स।
  • फोर्टिफाइड अनाज और ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश।
  • लाल मांस (अगर आप मांसाहारी हो)।
  • इन Vitamins और Minerals की कमी को कैसे दूर करें?

इन vitamins की कमी को दूर करने के लिए ये कुछ आसान तरीके अपनी रोजाना जिन्दगी में लाये:

  • रोजाना एक संतुलित डाइट लें, जिसमें फल, सब्जियां, और प्रोटीन शामिल हों।
  • अगर आपकी डाइट से जरुरी vitamins नहीं मिल रहे, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स लें।
  • रात को 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें।
  • रोजाना 15-20 मिनट सूरज की रोशनी में समय बिताएं।
  • हल्का व्यायाम, जैसे टहलना या योग जरुर करे जो ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है।

Macro Discovery

Sukh Dhaliwal

Sukh Dhaliwal is the founder of Macro Discovery, an independent digital publication covering AI, technology, science, future trends, and global innovation through visual storytelling and data-driven analysis.

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Follow us

Leave a Comment