मौसम ऑटोमोबाइल स्पोर्ट्स मनोरंजन जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल टैकनोलजी आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

Israel-Iran War: खामेनेई की मौत के बाद किसे ईरान की कमान?

On: March 1, 2026 10:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---
Israel-Iran War: 2 नाम आ रहे सामने – खामेनेई की मौत के बाद किसे ईरान की कमान?

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, ट्रंप-नेतन्याहू के बाद ईरानी मीडिया ने की पुष्टि और

अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला जारी है और ईरान भी हर हमले का करारा जवाब दे रहा है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू ने हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने का दावा किया है. ईरानी मीडिया (प्रेस टीवी) ने भी खामेनेई के मौत की पुष्टि की है.

ऐसे में सवाल ये है कि खामेनेई के बाद ईरान की सत्ता कौन संभालेगा?ईरान बहुत जल्द नए सुप्रीम लीडर की घोषणा करने वाला है. ईरान के संविधान के ‘विलायत-ए-फकीह’ सिद्धांत के मुताबिक, सुप्रीम लीडर का पद सिर्फ एक बड़े धार्मिक विद्वान (मौलवी) को ही मिल सकता है.

हालांकि, खामेनेई ने अपनी जिंदगी में किसी उत्तराधिकारी का नाम तय नहीं किया था.खामेनेई के बाद इस्लामी गणराज्य ईरान के सुप्रीम लीडर की रेस में दो लोगों के नाम सामने आ रहे हैं.

पहला नाम खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई का है और दूसरा नाम ईरान के संस्थापक अयातुल्ला खुमैनी के पोते हसन खुमैनी का है.

#IsraelIranWar |#AyatollahAliKhamenei | #SupremeLeader

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Follow us

Leave a Comment