मौसम ऑटोमोबाइल स्पोर्ट्स मनोरंजन जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल टैकनोलजी आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

भक्त ने देवी मंदिर में दिया 1 करोड़ रुपये का दान – ‘नाम उजागर न किया जाए’

On: March 1, 2026 10:32 AM
Follow Us:
भक्त ने देवी मंदिर में दिया 1 करोड़ रुपये का दान
---Advertisement---
भक्त ने देवी मंदिर में दिया 1 करोड़ रुपये का दान – ‘नाम उजागर न किया जाए’

महाराष्ट्र के बीड जिले के अंबाजोगाई स्थित श्री योगेश्वरी देवी मंदिर से आस्था से जुड़ी खबर सामने आई है.

लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माने जाने वाले इस मंदिर को मुंबई के एक भक्त ने 1 करोड़ का गुप्त दान दिया है. दान देने वाले भक्त ने अपनी पहचान पूरी तरह गुप्त रखने की शर्त रखी है.

मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह राशि मंदिर के लगभग 100 साल पुराने मुख्य शिखर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए दी गई है. मंदिर का शिखर चूने से बना हुआ है और समय के साथ इसकी संरचना कमजोर होने लगी थी. इसी को देखते हुए योगेश्वरी देवस्थान समिति ने इसके पुनर्निर्माण और मरम्मत का निर्णय लिया था.

मंदिर प्रशासन ने बताया कि शिखर के जीर्णोद्धार के लिए विशेष रूप से तमिलनाडु से कुशल कारीगरों को बुलाया गया है. ये कारीगर पारंपरिक स्थापत्य कला और बारीक नक्काशी के लिए जाने जाते हैं. उनके द्वारा शिखर को नए स्वरूप में तैयार किया जाएगा, जिससे मंदिर की भव्यता और भी बढ़ेगी.

#Maharshtra | #YogeshwariTemple | #Devotee |

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Follow us

Leave a Comment