जंग में टीम के साथ फंसा ये IPL स्टार, मांगी मदद – बोले हमें घर पहुंचाओ
मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब क्रिकेट पर भी साफ दिखाई देने लगा है. पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लायंस के बीच 1 मार्च को खेला जाने वाला दूसरा 50 ओवर का मुकाबला रद्द कर दिया गया है.यह फैसला इलाके में बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए लिया गया.

इसके बाद IPL खेल चुके जॉनी बेयरस्टो ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से गुहार लगाई है. जॉनी बेयरस्टो अभी अबू धाबी (UAE) में इंग्लैंड लायंस के साथ हैं और टीम के लिए कोचिंग/ मेंटरिंग की भूमिका में दिख रहे हैं.
जॉनी मौजूदा हालात के बीच टीम की सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारम से सोशल मीडिया पर अपील करते हुए लिखा- क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?इंग्लैंड की यह टीम इस समय अबू धाबी में ठहरी हुई है, जहां हाल के दिनों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं.
स्थानीय स्तर पर लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट जारी किए गए, जिनमें संभावित मिसाइल खतरे को देखते हुए सुरक्षित इमारतों में शरण लेने और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गई.
#JonnyBairstow | #IPLStar | #IranIsraelAttack






